संस्कार और शिक्षा का संगम: कक्षा 4 के विद्यार्थियों का हवन आयोजन

Report on Inter-House Competitions
May 25, 2026
🌸 Mother’s Day Celebration – Pre Primary Wing 🌸
May 26, 2026

आदर्श विद्या निकेतन सी. से. स्कूल, सेक्टर-19, फरीदाबाद मेंआज कक्षा 4 के विद्यार्थियों द्वारा श्रद्धा और अनुशासन के साथ हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों और पवित्र सुगंध से विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

बच्चों ने विधि-विधान के साथ आहुतियां अर्पित कीं। उनके चेहरे पर उत्सुकता और आनंद साफ झलक रहा था। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने न केवल एक धार्मिक क्रिया ही नहीं सीखी, बल्कि इसके पीछे संस्कार, अनुशासन, एकाग्रता और सामूहिकता के महत्व को भी समझा।

“संस्कार ही वह दीप हैं, जो ज्ञान को सही दिशा दिखाते हैं।”

यह आयोजन बच्चों के लिए किताबी ज्ञान से बढ़कर अनुभवात्मक शिक्षा का सुंदर उदाहरण रहा, जिसने उन्हें अच्छे संस्कार और जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित किया।

BROCHURE
Enquiry Now