योग स्वस्थ जीवन का आधार है और आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच की ओर बढ़ने का सशक्त माध्यम है।

What Defines a Truly Child-Centric School? Essential Factors Every Parent Should Consider
July 22, 2026
Little Voices, Big Message: Choosing Life Beyond the Screen
July 23, 2026

आज हमारे विद्यालय में योगाचार्य श्री देवराज आर्य जी के मार्गदर्शन में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। योगाचार्य जी ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की गरिमा विद्यालय के चेयरमैन श्री दीपक गुप्ता, डायरेक्टर श्रीमती पुष्पलता गुप्ता , प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा मिश्रा एवं प्रॉक्टर सुश्री सुनीता खुल्लर की स्नेहमयी उपस्थिति से और भी बढ़ गई। सभी गणमान्य अतिथियों ने योगाचार्य श्री देवराज आर्य जी को प्लांटर भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया, जो प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश भी देता है।

BROCHURE
Enquiry Now
Best School in Faridabad